Home >> Astrology >> राहु शुक्र के मिलाप से तीन राशि वालों की मुश्किलों में वृद्धि के संकेत धन हानि के साथ ही हो सकता है नुकसान

राहु शुक्र के मिलाप से तीन राशि वालों की मुश्किलों में वृद्धि के संकेत धन हानि के साथ ही हो सकता है नुकसान

Receiver News Team
team@receivernews.com
Wednesday, March 1, 2023, 11:51 AM
rashi image

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय पर हर ग्रह स्थान परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों एवं जीवन पर पड़ता है। होली के ठीक 3 दिन पश्चात 12 मार्च को भौतिक सुखों के दाता शुक्र मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे है।  जहां पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में राहु एवं  शु्क्र का मिलाप होने जा रहा है। जिसका प्रभाव देखने को मिलेगा, परन्तु 3 राशि वालों के जीवन पर इसका विशेष प्रभाव दिखेग। तीन राशि वालों को सतर्क रहने की आवशयकता है। .

कन्या राशि : शुसतर्कता हेक्र और राहु का मिलाप कन्या राशि वालों के लिए नुकसानदायी साबित हो सकता है। सूचित है कि उक्त दो ग्रहों का मिलाप कन्या राशि के अष्टम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में सम्बंधित राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।   

सतर्कता हेतु सुझाव  -  इस अवधि में सेहत में गिरावट एवं दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं। उक्त मिलाप  की अवधि सतर्कता पूर्वक वाहन चलाएं एवं जीवनसाथी को प्राथमिकता दें साथ ही वाद-विवाद से बचें।  

मेष राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एवं शुक्र के मिलाप का असर मेष राशि में होने जा रहा है। सूचित है कि उक्त मिलाप सम्बंधित राशि वालों के लग्न भाव में होने जा रहा है। 

सतर्कता हेतु सुझाव - इस अवधि में उक्त राशि वाले जातक गु्प्त शत्रु से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।  

मीन राशि : इस राशि के जातकों के लिए भी उक्त मिलाप कुछ परेशान कर सकता है।   सूचित है कि सम्बंधित राशि वालो के लिए धन की आवक में रुकावट आना संभावित है । 
सतर्कता हेतु सुझाव - विचार करके ही धन निवेश करे। उक्त मिलाप की अवधि में उधार देने से भी बचें। पति-पत्नी के मध्य सम्बन्धो की मधुरता को बनाकर रखने की आवश्यकता है। 

Tags :