Home >> Astrology >> होलिका दहन का जानें शुभ मुहूर्त और विधि

होलिका दहन का जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Receiver News Team
team@receivernews.com
Monday, March 6, 2023, 02:26 PM
holika dahan

होलिका दहन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को किया जाता है परन्तु इस बार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा 6 एवं  7 मार्च की पड़ रही है | पूर्णिमा सोमवार से प्रारम्भ  होकर मंगलवार दोपहर तक रहेगी |  वहीं होलिका दहन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के पश्चात किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है | दहन के अगले दिन  रंग वाली होली खेली जाती है | 

पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा वर्ष  6 मार्च की शाम 4 बजकर 17 मिनट पर प्रारम्भ होगी एवं  7 मार्च की शाम 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी | . ऐसा मन जाता है कि होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह दुखकारी होता है | 

विशेषज्ञों के अनुसार होलिका दहन भद्रा के पूरी तरह खत्म होने के बाद अर्थात  7 मार्च को करना शुभ होगा, क्योंकि होलिका दहन के समय भद्रा काल जरुर देखा जाता है. वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि भद्रा रहित काल में ही होलिका दहन करने का शास्त्रीय विधान है, जो कि 6-7 मार्च की दरमियानी रात में रहेगा | भद्रा में किए गए कार्यों  में सफलता मिलती है.

शुभ मुहूर्त


नई दिल्ली होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.

 

पूजा विधि 

होलिका दहन करने की पूजा में सभी पूजा की तरह सर्वप्रथम भगवान गणेश जी का स्मरण करें, फिर होलिका पर गंगाजल छिड़कें. पश्चात  हल्दी, कुमकुम, अक्षत, गुलाल, नारियल, उपले की माला, फूल, गेहूं की बालियां होलिका को अर्पित करें | समस्त सामाग्री मंत्रोंच्चार के साथ चढ़ाएं | इस दौरान प्रह्लाद, नृरसिंह भगवान के मंत्रों का जाप करें | इसके पश्चात होलिका में जल चढ़ाते हुए 7 बार परिक्रमा करें |  मान्यता है कि होलिका की पूजा पुरुषों को अवश्य करनी चाहिए | | 
 

Tags :