Home >> Moral Stories >> छिपा हुआ धन

छिपा हुआ धन

Receiver News Team
team@receivernews.com
Tuesday, January 24, 2023, 01:58 PM
story

ये किसान और उसके चार आलसी बेटों की कहानी है। चारों आलसी बेटों को किसान कैसे मेहनत का पाठ पढ़ाता है | एक गांव में एक किसान रहता था। उसके चार बेटे थे। किसान मेहनती था। लेकिन उसके चारों बेटे आलसी थे। किसान उन्हें समझाया करता, पर उनमें कोई असर नहीं होता।

किसान जब बूढ़ा हो गया और उसे लगने लगा कि अब उसके कुछ ही दिन बच गए हैं, तो उसने अपने चारों बेटों को बुलाया और उनसे कहा –

“सुनो बेटों! अब मैं कुछ ही दिन का मेहमान हूं। मरने के पहले तुम्हें एक राज़ की बात बताना चाहता हूं।”

चारों बेटे ध्यान से सुनने लगे। किसान ने आगे कहा –

“अपने खेत में अपार धन गड़ा हुआ है। मेरे मरने के बाद तुम खेत को गहराई तक खोदना। तुम्हें धन मिल जायेगा। तुम लोग आराम का जीवन बिताना।”

चारों बेटे खुश हो गए। उन्हें लगा कि अब उन्हें सारी ज़िंदगी काम नहीं करना पड़ेगा।

कुछ दिनों बाद किसान की मृत्यु हो गई। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद चारों बेटे खेत में जाकर खुदाई करने लगे। कई दिनों तक खेद खोदने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्हें अपने पिता पर बहुत गुस्सा आया। लेकिन उन्होंने सोचा कि जब खेत खुद ही गया है, तो यहां धान बो देते हैं। उन्होंने खेत में धान बो दिया। 

कुछ माह बाद खेत धान से लहलहा उठा। धान बेचकर उन्होंने अच्छा खासा धन कमा लिया। उस दिन उन्हें अपनी पिता की बात का अर्थ समझ आया कि उनके खेत में अपार धन छुपा है, बस उन्हें मेहनत करने की ज़रूरत है।

उन्होंने उस दिन से जीतोड़ मेहनत करने का संकल्प ले लिया।

सीख मेहनत का कोई विकल्प नहीं। आलस छोड़ो, मेहनत करो।

Tags :